फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers fearful of arrival of seven people from Haryana

हरियाणा से सात लोगों के आाने से ग्रामीण भयभीत

Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers fearful of arrival of seven people from Haryana
मोहम्मदाबाद। लॉकडाउन में सील सीमाओं पर तैनात पुलिस को गुमराह कर पिता और दो पुत्र सहित सात लोगों के घर आने से गांव में हलचल मच गई। गांव के लोगों ने चेकअप कराने का दबाव बनाया और पुलिस को जानकारी दी। सातों लोगों को मिशन अस्पताल में जांच के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गांव पंचायत महोई का मजरा नगला खरिक निवासी पिता व पुत्र सहित सात लोग हरियाणा के फरीदाबाद के मोहल्ला निखिल बिहार गए थे। वहां से 13 अप्रैल की रात सभी लोग कार से रात में गांव स्थित घर लौट आए। इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने कोरोना की जांच कराने का परिवार वालों पर दबाव बनाया। पुलिस ने गांव पहुंच कर पिता और दोनों पुत्रों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से कार से गांव तक आए हैं। सीमा पर पुलिस ने रोक लिया और पूछताछ की, तब बताया कि उसकी मां का निधन हो गया है। शव गांव में रखा है। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे हैं। इस पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनको सीमा पार करने की अनुमति दी। इससे वह लोग घर चले आए। पुलिस के कहने पर सभी लोग जांच कराने सीएचसी मोहम्मदाबाद गए। वहां से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। सातों लोगों के लोहिया आने पर उनको मिशन अस्पताल भेजा गया। वहां पर कोरोना जांच के लिए सभी लोगों को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed