{"_id":"5f562b578ebc3e446d5bb621","slug":"villagers-created-ruckus-regarding-quota-selection-farrukhabad-news-knp5811604181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटेदार के चयन को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटेदार के चयन को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
गांव सिरौंज में कोटा चयन के दौरान थानाध्यक्ष से होती नोकझोंक।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
जहानगंज। वोटिंग के स्थान पर ज्यादा सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह की संचालिका को कोटेदार बनाए जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। एडीओ पंचायत पर आरोप लगाकर ग्रामीण वोटिंग की मांग करने लगे। एडीओ ने भीड़ का रुख देख एसओ को सूचना दी। एसओ ने ग्रामीणों के सामने एसडीएम सदर को जानकारी दी। एसडीम ने प्रक्रिया स्थगित कर मंगलवार को स्वयं पहुंचने का भरोसा दिया। तब ग्रामीण शांत हुए।
सिरौंज के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को ग्रामीणों को सरकारी राशन कोटेदार के चयन को मतदान के लिए बुलाया गया। कोटेदार बनने के लिए अनिल कुमार, गौरव, रवि, हरिमोहन, रेनू, राजश्री ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र, निरंजन त्रिवेदी, सचिव अरुण यादव, रंजीत पाल, विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू की।
एडीओ पंचायत निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि शासन के आदेशानुसार ज्यादा सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह को कोटा दिया जाना है। छह प्रत्याशियों में स्वयं सहायता समूह रेनू व राजश्री चलाती हैं। रेनू के समूह में 16 सदस्य और राजश्री के समूह में 10 सदस्य हैं। इसलिए कोटा रेनू के नाम होगा। एडीओ पंचायत द्वारा रेनू के नाम की घोषणा होते ही ग्रामीण भड़क उठे और वोटिंग से कोटा चयन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत पर रुपये लेने का आरोप लगाया। भाकियू नेता प्रभाकांत मिश्रा व प्रधान नरेंद्र ने भी प्रक्रिया का विरोध किया। गांव वालों के रुख को देखकर एडीओ पंचायत ने एसओ दिनेश गौतम को सूचना दी। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शांत कराया।
एसओ ने एसडीएम सदर अनिल कुमार को घटनाक्रम व ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी दी। एसडीएम ने कोटा चयन की प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया। उन्होंने मंगलवार को खुद गांव पहुंचने की बात कही। एसडीएम का आश्वासन सुनकर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने हंगामा बंद कर दिया।