फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers clash with Forest Department officials

वन विभाग के अफसरों से ग्रामीणों की झड़प

Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers clash with Forest Department officials
शमसाबाद। ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने गए वन विभाग के रेंजर की ग्रामीणों से झड़प हो गई। एक ग्रामीण ने अधिकारियों के साथ पहुंचे ट्रैक्टर चालक पर हमला भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस देख ग्रामीण भाग निकले।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई में तीन माह पहले साठ बीघा जमीन की पैमाइश कराई गई थी। जमीन वन विभाग के सुपुर्द की गई थी। विभाग ने अपने पिलर भी लगवाए थे। इसके बाद भी कुछ ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जा करके गेहूं व तरबूज की फसल लगा दी। जानकारी पर सोमवार को रेंजर अरुण कुमार अवस्थी, वन विभाग के दरोगा आरके तिवारी व सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रेंजर ने फसल जुतवानी शुरू कर दी। भनक लगने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर चालक पर हमला भी किया। जानकारी मिलते ही एसओ मनोज भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed