{"_id":"618d5b064db477003f6fbf18","slug":"villager-shot-to-see-daughter-s-relationship-farrukhabad-news-knp663389632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता देखने गए ग्रामीण को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का रिश्ता देखने गए ग्रामीण को मारी गोली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहनोई के यहां बेटी का रिश्ता देखने गए एक ग्रामीण को दबंग ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जहानगंज थाने के गांव मझगवां निवासी गुलाब सिंह के बहनोई जनपद एटा थाना अलीगंज गांव साड़रपुर निवासी पुष्पेंद्र का गुरुवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दोपहर में गुलाब सिंह दो भाइयों के साथ बहनोई के घर बेटी के लिए रिश्ते की बात करने पहुंच गया।
वहां विवाद की जानकारी होने पर गुलाब सिंह ने दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी की। बात हो रही थी तभी दबंग युवक ने गुलाब सिंह को गोली मार दी। उसके घायल होने की सूचना मझगवां पहुंचने पर परिजन साड़रपुर चले गए। गंभीर हालत में गुलाब को परिजन आगरा ले गए हैं।