फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies by drowning in pond due to slipping of foot

Farrukhabad News: पैर फिसलने से ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villager dies by drowning in pond due to slipping of foot
जहानगंज। पैर फिसलने से ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने तलाश किया तो ग्रामीण का शव तालाब में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी माखनलाल (35) खेती करता था। वह बुधवार रात खाना खाने के बाद तालाब के पास टहल रहा था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। पानी गहरा होने के कारण माखनलाल उसमें डूब गया। काफी देर तक जब माखनलाल नहीं आया तो मां उर्मिला देवी, पत्नी खुशबू व भाई प्रदीप उसकी तलाश में घर से निकले। तालाब के पास जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने माखनलाल का शव पानी में उतराता हुआ देखा।

शोर सुनकर गांव के लोग बाहर निकल आए। तालाब से माखनलाल के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माखनलाल की मौत से मां व पत्नी व बच्चे लकी, आराध्या, आर्यन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम में माखनलाल की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed