फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Village Palani South stuck in portal-related complications; census could not be conducted.

Farrukhabad News: पोर्टल के पेंच में फंसा गांव पैलानी दक्षिण, नहीं हो सकी जनगणना

Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Village Palani South stuck in portal-related complications; census could not be conducted.
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के राजस्व गांव पैलानी दक्षिण पिछले 10 वर्ष से पोर्टल के पेंच में फंसा है। इससे विकास की राह बंद है। प्रधान की शिकायत के बावजूद अधिकारी इसे पोर्टल पर दर्ज नहीं करा सके। इससे सरकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनगणना में भी गांव शामिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में हुए परिसीमन में क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुटैटी दक्षिण को बांटकर ग्राम पंचायत समैचीपुर चितार, बांसखेड़ा बनाई गई। बांसखेड़ा में राजस्व गांव पैलानी दक्षिण शामिल किया गया था। परिसीमन के 10 वर्ष बाद भी राजस्व गांव पैलानी दक्षिण पोर्टल पर सही दर्ज नहीं हुआ। इस गांव में 800 की आबादी और 500 मतदाता हैं।
विज्ञापन

प्रधान जुबेर खान ने बताया कि जब उन्होंने गांव पैलानी दक्षिण में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव दिया, तब पता चला कि ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में पैलानी दक्षिण है ही नहीं। जबकि वह स्वयं पैलानी दक्षिण के हैं। रिकॉर्ड में अब भी ग्राम पंचायत समैचीपुर प्रदर्शित होने से गांव के लोग सरकारी योजनाओं और जनगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से वंचित हैं। प्रधान जुबेर खान व पंचायत सचिव सौरभ कुमार ने बीडीओ से इस संबंध में शिकायत की और राजस्व गांव पैलानी दक्षिण काे बांसखेड़ा से संबद्ध करने की मांग की। यहां के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोई कर्मचारी जनगणना करने भी नहीं पहुंचा। इससे गांव की आबादी और अन्य आंकड़े भी दर्ज नहीं हो सके। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने इसकी जानकारी नहीं दी है। यह पैलानी दक्षिण ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में शामिल होने से कैसे छूटा, इसकी जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ग्रामीणों का दर्द
फोटो-21 मोअज्जम अली।
मोअज्जम अली ने बताया कि उनके यहां कोई कर्मचारी जनगणना करने नहीं आया। पिछले दस वर्ष से गांव में कोई विकास कार्य भी नहीं हो रहा है।

फोटो-22 प्रेमपाल।
गांव के प्रेमपाल ने कहा कि उन्होंने प्रधान से गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की मांग की थी। बाद में पता चला कि उनका गांव ही बांसखेड़ा ग्राम पंचायत में नहीं है।


दो गांव जोड़ने का भेजा गया प्रस्ताव

डीपीआरओ अविनाश चौरसिया ने बताया कि दो राजस्व ग्राम पंचायतों को जाेड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, इसमें गांव पैलानी दक्षिण भी शामिल है। संशोधन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed