{"_id":"61a3c7e49a7a1443c8609c4c","slug":"vigilance-increased-with-new-variant-of-corona-farrukhabad-news-knp666606494","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के नए वैरियंट का खतरा, सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के नए वैरियंट का खतरा, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोविड-19 के नए वैरियंट की दस्तक के साथ ही जनपद में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नया वैरियंट बी.1.1529 बोटस्वाना दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में अपने पैर पसार चुका है। यहां इसके मरीज अधिक पाए जा रहे हैं। अब देश में भी इस वैरियंट के पांच मरीज मिलने से फिर खलबली मच गई है। सभी जनपदों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इस संबंध में शासन से सीएमओ को पत्र जारी कर सर्विलांस टीम सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं। विदेश से आने वाले व्यक्ति की पहले कोरोना जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वैरियंट जांच के लिए उसका नमूना लेकर भेजा जाएगा।
वैरियंट की जांच रिपोर्ट न आने तक उस व्यक्ति को होम आइसोलेट रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह वैरियंट बहुत तेजी से फैलता है और संक्रमित की मौत का भी खतरा अधिक है। संक्रमण रोकने के लिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अब हर व्यक्ति को भी खुद को बचाने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
वर्जन
सर्विलांस नोडल अधिकारी डिप्टी एसीएमओ डॉ.राजीव शाक्य ने बताया कि कोविड-19 के नए वैरियंट की जांच के लिए नमूना जनपद से सैफई व लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से दिल्ली व पुणे भेजकर नमूने की जांच कराई जाएगी।