फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   vidhan parishad

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन चार से

Tue, 01 Feb 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
vidhan parishad
फर्रुखाबाद। चार फरवरी से विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएगा। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्यों का सात मार्च को कार्यकाल समाप्त होने से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। आठ फरवरी तक मतदाता सूची के लिए दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। जिनका 11 फरवरी को निस्तारण करने के साथ अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विधान परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। फर्रुखाबाद के 1478, कन्नौज के 1352, इटावा 1228, औरैया के 1191 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रथम चरण में चुनाव कराया जाएगा। इससे चार फरवरी को निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 14 फरवरी को नामांकनपत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को नामांकन वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन मार्च को मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed