फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video to return money for making certificate goes viral

प्रमाण पत्र को रुपये लेकर शिक्षिका को वापस करने का वीडियो वायरल

Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Video to return money for making certificate goes viral
लोहिया अस्पताल में शिक्षक व शिक्षिकाओं की लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में जल्द स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा कर देने के नाम पर नवनियुक्त शिक्षकों से वसूली का खेल चल रहा है। शिकायत के डर से लिए रुपये शिक्षिका को वापस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़े शिक्षकों सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 738 शिक्षक पिछले दिनों नियुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होने पर ही इनको बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग दी जाएगी।
इससे फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए लोहिया अस्पताल में दो दिन से शिक्षकों की भीड़ हो रही है। जल्द प्रमाणपत्र बनवाने के नाम से कुछ लोग शिक्षकों से पांच से एक हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें एक युवक शिक्षिका से जल्द प्रमाणपत्र बनवाने को लिए चार रुपये में से 300 लौटाता दिख रहा है। बताया गया कि शिकायत के डर से युवक ने यह रुपये लौटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जिस युवक का वीडियो वायरल हुआ है, उसे एक डॉक्टर ने अपने साथ रख रखा है। वह कर्मचारी नहीं है। मंगलवार को फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने को लोहिया अस्पताल में सीएमएस कक्ष के बाहर काफी भीड़ रही। जगह कम होने और शिक्षकों की संख्या अधिक होने से धक्कामुक्की जैसी स्थिति दिन में पूरे समय बनी रही।

‘दो वीडियो वायरल होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसमें दिखने वाले दोनों युवक अस्पताल के कर्मचारी नहीं हैं। दोनों वीडियो आवास विकास चौकी प्रभारी को दे दिए हैं। एक का संभावित नाम भी उनको बता दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।’ -डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस लोहिया अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed