फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of Kalyan Singh's threat viral, report

पूर्व राज्यपाल को हत्या की धमकी का वीडियो वायरल करने में मुकदमा

Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Video of Kalyan Singh's threat viral, report
कल्याण सिंह को धमकी का वीडियो वायरल, रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सपा नेता व भाजपा से कभी विधायक रहीं उर्मिला राजपूत ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि 15 फरवरी को उनके पति रामकृष्ण राजपूत के मोबाइल पर गौतम नाम के व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा। इसमें वह अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के आरक्षण को समाप्त करने का आह्वान कर रहा है।
विज्ञापन

वह सवर्णों को एकजुट होकर देश के राजनेताओं को समाप्त करने की बात भी कहता है। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को गोलियों से छलनी करके हत्या करने का राष्ट्रविरोधी वक्तव्य दे रहा है। उन्होंने ऐसे वक्तव्य से देश में अराजकता, धार्मिक व जातीय विद्वेष, उन्माद की स्थिति से हिंसा भड़कने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक की तहरीर पर शहर कोतवाली में गौतम नाम के व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक नफरत फैलाने, सोशल मीडिया पर धमकी देने तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed