फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of controversy in women's hospital goes viral

वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर की कार्यप्रणाली हुई उजागर

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Video of controversy in women's hospital goes viral
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करने में हीलाहवाली व सीओ सिटी और कोतवाल के सामने हुई मारपीट में डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

इसमें डॉक्टर मोबाइल पर रेप पीड़िता का परीक्षण न करने और सीओ को अपशब्द कह रही हैं। यही नहीं कागज पटकने के बाद बाहर निकलकर चीखते भी सुनाई दे रही हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
बुधवार रात मऊदरवाजा थाने के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करने को लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशमा बेगम का सीओ सिटी व एक युवक से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

युवक अंशुल राणा उर्फ सुंदरम ने डॉ. आशमा बेगम, उनके पति डॉ. इमरान अली, देवर डॉ. रिजवान समेत 15 लोगों पर पिटाई, मोबाइल तोड़कर जब्त करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने में का मुकदमा दर्ज कराया था। डॉ. आशमा बेगम की ओर से अंशुल राणा समेत तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इस घटना से जुड़ा डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कुर्सी पर बैठी डॉक्टर मोबाइल पर कह रही हैं कि यह सीओ सिटी बार-बार फोन किए जा रहा और आ भी गया। मुझे अभी चाहे सीएमओ ऑफिस क्यों न जाना पड़े। मैं नहीं करने वाली। आप मुझे परेशान मत करिए प्लीज, नहीं करूंगी।
डॉक्टर वीडियो में चिल्ला रही हैं। यह वीडियो वायरल होने से अस्पताल में विवाद का मामला उजागर हो गया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि उन्हें भी एक वीडियो देखने के लिए मिला है। वह नहीं चाहते मामला बढ़े। सभी बातों का परीक्षण किया जा रहा है।

डॉ. दुल्हानी ने बताया कि अस्पताल के सभी 12 कैमरे चल रहे हैं। यदि सीएमएस का दावा सही हुआ, तो इमरजेंसी में जो कुछ हुआ, उसका सच सामने आ जाएगा।
लोहिया में भर्ती वृद्ध ने तोड़ा दम
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले 60 साल के अज्ञात वृद्ध को पांच अगस्त को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान रविवार सुबह आठ बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed