{"_id":"6534141432ef65f8df0b3716","slug":"victory-over-lanka-by-killing-dashanan-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4298-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दशानन का वध कर लंका पर पाई विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दशानन का वध कर लंका पर पाई विजय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। नवरात्र और दशहरा का पर्व डीपीएस में धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अभिनय किया। शिक्षकों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और रामायण में वर्णित पात्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में रावण दहन व महाआरती का आयोजन हुआ। स्कूल में पढ़ने वाली साराख्जान्हवी, रिद्धी, अधिजा, हुत्वी, रिद्धिमा, अर्निका, अविका, कृतिका, आरूशी, अनन्या, पंछी, आरोही, जियरा, शिवी, मान्या और श्रद्धा ने नौ देवियों के स्वरूप रखे।
रामायण के पात्रों के स्वरूपों में राम बने आदित्य, अर्नव, युवान, कार्तिक, लक्ष्मण बने रुद्र, दक्ष, भरत बने सूर्यांश, शौर्य, शिवांश, शत्रुघन बने विनायक, सीता बनी जियारा, वेदिका, जैस्मिन, भक्ति, हनुमान बने जय भट्ट, अभादय और रावण बने पार्थ ने अपने स्वरूपों के साथ न्याय किया। बच्चों का अभिनय देखकर अभिभावक भी भाव विभोर हो गए। स्कूल के बाहर मैदान में रावण के पुतले को भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विद्यालय की निदेशिका सुनीता कटियार व निदेशक विजय कटियार ने मां के नौ रूपों की आरती उतारी। बच्चों को बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अनुभ्ज्ञव लाल ने दशहरा और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रबंधक कार्तिकेय कटियार ने बच्चों को एकता, सदभावना, नैतिकता का संदेश देते हुए झूठ न बाेलने की बात कही।