{"_id":"5770186f4f1c1bcb7379ac33","slug":"vendor-s-son-and-rpf-team-scramble","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर के बेटे और आरपीएफ टीम में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर के बेटे और आरपीएफ टीम में हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
टास्क टीम की हिरासत में वेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर बाइक से कोल्ड ड्रिंक और सिलेंडर लेकर आते समय आरपीएफ की सादी वार्दी में घूम रही टास्क टीम के जवान ने बाइक की चाबी निकाल ली। इसको पर वेंडर के बेटे का टीम के सदस्य से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। वेंडर की तरफ से पथराव कर दिया गया। जिसमें आरपीएफ का एक जवान चुटहिल हो गया। इस पर आरपीएफ टीम ने अन्य वेंडरों को पकड़ कर पिटाई कर दी। जिस वेंडर के साथ झगड़ा हुआ, उसको छोड़कर आरपीएफ ने दूसरे वेंडर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ कमांडेंट की टास्क टीम ने रविवार की दोपहर अचानक किसी को सूचना दिए बगैर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मालगोदाम की ओर से वेंडर महेंद्र सिंह का बेटा दीपक बाइक से कोल्ड ड्रिंक की दो पेटियां और छोटा गैस सिलेंडर लेकर दुकान पर आ रहा था। इस दौरान टास्क टीम के एक जवान ने दीपक की बाइक से चाबी निकाल ली। सादी वार्दी में युवक के चाबी निकाल लेने पर दीपक का उससे विवाद होने लगा।
विज्ञापन
कहासुनी होने पर जवान ने दीपक को तमाचा मार दिया। दीपक ने भी जवान कोे पीटना शुरु कर दिया। मारपीट होते देखकर टास्क टीम के अन्य जवान मौके पर आ गए। उसी समय दीपक ने पथराव करना शुरु कर दिया। स्टेशन पर पथराव होने से भगदड़ मच गई। इस दौरान दीपक बाइक छोड़ कर भाग निकला। टास्क टीम को जब पता चला कि बाइक चालक वेंडर महेंद्र सिंह का बेटा है तो जवानों ने स्टेशन पर जो भी वेंडर मिला उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। टास्क टीम ने दूसरे वेंडर महेंद्र सक्सेना को पीट दिया। जिससे उसका सिर फट गया। जब इसकी जानकारी आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमार को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और सात वेंडर को पकड़ लिया। टास्क टीम प्रभारी मंयक चौधरी ने बताया कि बाइक चालक अनाधिकृत रुप से प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर बिक्री कर रहा था। पथराव से जवान वीरेंद्र चुटहिल हो गया। उन्होंने बताया कि दीपक के साथ दूसरे वेंडर महेंद्र सक्सेना ने भी पथराव किया।
आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि टीम ने भोलेपुर निवासी वेंडर आमिर, मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी निवासी अवनीश, गांव कुइंयाबूट निवासी राहुल, राहुल सिंह पुत्र बबलू, सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। बताया कि लिंजीगंज निवासी महेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मोहल्ला अमीन खां निवासी दीपक फरार है।