{"_id":"596915394f1c1b94208b460d","slug":"vehicles-in-the-cantonment-area-will-not-recover-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी क्षेत्र में वाहनों से आज से वसूली नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी क्षेत्र में वाहनों से आज से वसूली नहीं होगी
farrukhabad
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जीएसटी लागू होने से छावनी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। शुक्रवार को लिखित आदेश आने पर शनिवार से वसूली नहीं होगी। एक जुलाई से छावनी क्षेत्र में वाहन प्रवेश शुल्क लेने पर रोक है। लिखित आदेश न आने से वसूली जारी थी।
शुक्रवार को छावनी परिषद के सभागार में बोर्ड की विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें छावनी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों से वसूले जाने वाले शुल्क को रोकने संबंधी आदेश को पटल पर रखा गया। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर टेकचंद्र मल्होत्रा ने परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमंत यादव को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से जारी आदेशों का पालन किया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे होने वाली राजस्व हानि के संबंध में विधिक राय लेकर मंत्रालय को सूचित करें। कहा कि अगले आदेश तक वाहनों से प्रवेश शुल्क न वसूला जाए। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष के दौरान छावनी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों से वसूली के लिए 95 हजार रुपये का ठेका उठाया गया था। जीएसटी के चलते ठेकेदार को परिषद की ओर से रकम वापस की जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही सत्र 2017-18 के तहत स्वच्छ भारत मिशन के बजट को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में कर्नल आरके सिंघल, लेफ्टीनेंट कर्नल सीपीएस पटवल, लेफ्टीनेंट कर्नल एके कर, मेजर अनुज, निर्वाचित सदस्य अवंती, वीरपाल, विजय कुमार, शमा, अनवर जमाल और अजय कुमार आदि रहे।
दुर्गा कालोनी जाने वाली सड़क का निर्माण पूरा कराएं
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद कार्यालय में सड़क निर्माण को लेकर दुर्गा कालोनी के बाशिंदों ने ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा से मुलाकात की। बताया कि फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा से लेकर दुर्गा कालोनी जाने वाली 500 मीटर सड़क में से 400 मीटर सड़क पर ब्रिक बिछ गई है। बजट कम होने से काम रोक दिया गया। 150 मीटर सड़क का निर्माण होना शेष है।
छावनी परिषद व रेजीमेंट की ओर से नो ड्यूज मिलने पर विधायक निधि से निर्माण कराया जा सकता है। इससे यहां रहने वाले बाशिंदो को निजात मिलेगी। इस अवसर पर गोविंद मिश्र, रामरतन पांडेय, जितेंद्र दीक्षित, मनोज मिश्र, मोनू शुक्ल, गोपाल मिश्र, मानसिंह पाल और भारत सिंह आदि रहे। ब्रिगेडियर ने क्वार्टर मास्टर लेफ्टीनेंट कर्नल सीपीएस पटवल को मौके पर जाकर निरीक्षण कर शनिवार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।