{"_id":"5824b27f4f1c1bf77eb3a4e0","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-mans","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक नरेंद्र के परिजन।
- फोटो : amarujala
बहन के घर से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। सिर में आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
युवक हेलमेेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। घटना की सूचना पर परिजनों मेें कोहराम मच गया।
थाना जहानगंज के गांव बेहटा निवासी नरेंद्र कुमार बाथम (20) पुत्र महेंद्र बाथम बुधवार को अपने गांव के ही पुष्पेंद्र और ध्रुव सिंह के साथ एक ही बाइक पर अपनी बहन सुशीला पत्नी श्यामू निवासी गुतासी थाना मऊदरवाजा के घर पर घूमने के लिए गया था।
रात को नरेंद्र अपने बहनोई श्यामू की बाइक लेकर दोस्त ध्रुव सिंह के साथ और पुष्पेंद्र अपनी बाइक पर नरेंद्र के भांजे राहुल को लेकर घर जा रहे थे। पुष्पेंद्र आगे निकल गया, जबकि नरेंद्र की बाइक पीछे रह गई। जब नरेंद्र की बाइक मोहम्मदाबाद नवीन मंडी के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन
उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी ध्रुव सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर आ गए।
इसके बाद नरेंद्र के शव को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर अन्य परिजन भी आ गए। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरेंद्र के भाई रवींद्र ने बताया कि उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
एक बहन शादी के लिए है। उसने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी पर बहनें भी अस्पताल आ र्गइं और भाई के शव को देखकर अचेत होकर गिर पड़ीं।