फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicle checking campaign run for two hours on orders of IG

आईजी के आदेश पर दो घंटे चला वाहन चेकिंग अभियान

Fri, 29 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking campaign run for two hours on orders of IG
कायमगंज में वाहन चेक करते सीओ व इंस्पेक्टर। - फोटो : FARRUKHABAD
आईजी के आदेश पर दो घंटे चला वाहन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पूरे लिए में वाहन चेकिंग व बिना मास्क पहनकर घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूलकर चालान करने के आदेश दिए थे। पूरे जिले में तीन सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए। दो दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया गया।
टीएसआई देवेश कुमार ने लालगेट पर 71 वाहनों का चालान कर 7 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया। शहर कोतवाली पुलिस ने तीस वाहनों का चालान किया। फतेहगढ़ कोतवाली में दो वाहनों को सीज कर 15 वाहनों का चालान किया गया। कायमगंज सीओ राजवीर सिंह गौर व इंस्पेक्टर विनय राय ने फोर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चौराहे पर वहां से बेवजह गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोका।
विज्ञापन

इस दौरान बिना मास्क और हेलमेट न लगाने और सही कागज न होने पर 52 वाहनों का चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई सख्त चेकिंग से हड़कंप मच गया लोग इधर उधर से चौराहा छोड़कर निकलने लगे। गरुण वाहिनी पुलिस टीम शुक्रवार सुबह कमालगंज कस्बा में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी ने कस्बे में घूम कर बिना हेलमेट पहने व दो सवारी से अधिक वाली बाइकों की चेकिंग शुरू की। टीम ने 15 बाइकों को पकड़ कर थाने पहुंचाई। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह व पुलिस बल के साथ कस्बे के रेलवे तिराहे पर बाइकों की चेकिंग शुरू की। कुल 33 बाइकों का चालान कर 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed