फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vegetable vendor commits suicide in broad daylight

मैदान में दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या

Mon, 02 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor commits suicide in broad daylight
प्रेमिका की सगाई से परेशान सब्जी विक्रेता ने तमंचे से गोली मारकर दिनदहाड़े आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले घर के आंगन में कनपटी पर गोली चलाई।
विज्ञापन

मिस होने पर भागकर मैदान में पहुंचकर गोली चला ली। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तमंचा, पांच कारतूस बरामद कर लिए हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंबेडकरनगर नरकसा निवासी पंकज जाटव (28) पुत्र महावीर सब्जी बेचता था। सोमवार अपराह्न तीन बजे उसने टेंपो चालक बड़े भाई राजकुमार को फोन करके घर बुलाया।
राजकुमार जैसे ही घर में घुसा, आंगन में खड़े पंकज ने दूर से ही बात करने को कहा। जब राजकुमार पास आया, तो उसने तमंचा निकालकर तान दिया। बोला, दूर रहना वरना हम गोली मार लेंगे।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि समस्या पूछी, मगर उसने नहीं बताई। इसी दौरान कनपटी पर रखकर गोली चला ली, मगर कारतूस मिस हो गया। इस पर वह पकड़ने को दौड़े, तो मकान के दूसरी तरफ मैदान में भागकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पीछे से पकड़ने ही वाले थे कि उसने कनपटी पर दूसरी गोली चला ली। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और दम तोड़ दिया। मोहल्ले के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सीओ राजवीर सिंह, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय पहुंच गए। पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा और जेब से पांच कारतूस बरामद हुए। भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि होली से कुछ दिन पहले वह एक रिश्तेदार की बेटी को ले गया था।
15 दिन बाद कादरीगेट चौकी में पंचायत के बाद लड़की वापस कर दी थी, मगर उसकी बात लगातार हो रही थी। 10 दिन पहले उसे पता चला कि युवती की गोदभराई होने वाली है, तभी से वह घर नहीं आया था। उसने इसी के चलते आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। युवक ने आत्महत्या की है। तमंचा भी मौके पर ही मिल गया। पंकज सात भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा राजकुमार और छोटे विकास, आकाश, अमित, देवा, शिवकुमार के अलावा दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed