{"_id":"64418cb4d0656d256d063ee4","slug":"vatsala-will-be-the-bsp-candidate-from-the-city-seat-farrukhabad-news-c-12-1-190793-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहर सीट से वत्सला होंगी बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहर सीट से वत्सला होंगी बसपा प्रत्याशी
Fri, 21 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने करीब तीन साल से पार्टी से दूरी बनाए रखने वाले पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल को फिर टिकट दे दिया है। वह कई दिन से परिवार के साथ शहर में चुनाव प्रचार में जुटी थीं।
बहुजन समाज पार्टी ने नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद की टिकट फिर से पूर्व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को दे दी है। बसपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वत्सला अग्रवाल के नाम पर मोहर लगा दी है। वह पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़़ेंगी। इसके अलावा किसी अन्य सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। यहां बता दें कि बसपा ने वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल को एमएलसी बनाया था।
यही नहीं वत्सला अग्रवाल भी पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर बसपा की टिकट पर बैठी थीं। मगर करीब तीन साल तक वह पार्टी से दूरी बनाए रखी। अब निकाय चुनाव आते ही टिकट के लिए सक्रियता दिखाई। बसपा के पास भी वत्सला से अधिक मजबूत प्रत्याशी नहीं था और वत्सला अग्रवाल के पास भी अन्य कोई बड़ी पार्टी नहीं थी, जिससे टिकट हासिल कर सकें। यही वजह रही कि बसपा से टिकट हासिल करने में कामयाबी पा ली।