फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Varanasi champion in athletics regional meet

Farrukhabad News: एथलेटिक्स रीजनल मीट में वाराणसी चैंपियन

Thu, 25 Jul 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Varanasi champion in athletics regional meet
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में चल रहे एथलेटिक्स रीजनल मीट का बुधवार को समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियन वाराणसी कलस्टर को चुना गया। खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मैदान में लखनऊ रीजन के चार संभागों आगरा कलस्टर, लखनऊ, हरिद्वार व वाराणसी कलस्टर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन भाला फेंक, गोला फेंक, 100 मीटर, 200, 400, 800, 600, 1500, 3000 मीटर दौड़ व पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने के लिए खिलाड़ियों ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। ओवरऑल चैंपियन बनारस कलस्टर को घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से स्वास्थ्य और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। निर्णायक मंडल में देवेश दुबे, जीएस मल व जेपी पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर एसएफ हुसैन, आरडी यादव, कमलेश व तारा सिंह व कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेलकूद में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के नाम
100 मीटर दौड़ में आशीष, अमन, राम मोहन, 200 मीटर में आशीष, गौरव, विशांत, 400 मीटर में विशांत, रिषु, आशीष सिंह, 600 मीटर में अमरजीत, आशीष सिंह, सुमित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में नितिन जायसवाल, हाई जंप में रोहित कुमार, शॉटपुट में प्रिंस कुमार, डिस्कस थ्रो में अभी कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed