फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Valmiki procession took place with worship

पूजा-अर्चना के साथ निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा

Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Valmiki procession took place with worship
शोभायात्रा में शामिल महर्षि बाल्मीकि की झांकी। - फोटो : FARRUKHABAD
भगवान वाल्मीकि की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनों स्वचालित झांकियों का कई स्थानों पर फूलों की वर्षा तथा आरती उतारकर स्वागत किया गया। स्टेशन स्थित वाल्मीकि मंदिर पर शोभायात्रा का देररात समापन हो गया।
विज्ञापन

शहर के घोड़ा नखास स्थित दरीबा पश्चिम से शोभायात्रा का पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में दर्जनों स्वचालित झांकियां, बैंडबाजे मधुर ध्वनि पर भजन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा वहां से चलकर चौक पहुंची। यहां से मठिया देवी होते हुए स्टेशन स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रास्ते में शोभायात्रा का कई स्थानों पर भक्तों ने स्वागत किया। विभिन्न मुद्राओं में भगवान वाल्मीकि की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। उधर, आईटीआई मंदिर पर पुष्पवर्षा, आरती उतारकर पूजन किया गया। हरिओम वाल्मीकि, विनोद कुमार, रामलखन, अजय, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, आकाश वाल्मीकि, अमित कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार, खुशी, अरविंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed