{"_id":"5e45971f8ebc3ee58d481760","slug":"valentine-s-day-is-to-remember-soldiers-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp544463566","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों को याद करना ही असली वैलेंटाइन-डे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों को याद करना ही असली वैलेंटाइन-डे...
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे है। इस दिन को रोमांटिक, प्यार के रूप में याद किया जाता है। मगर 14 फरवरी के ही दिन पुलवामा में सैनिक शहीद हुए थे। ऐसे में फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में चुने गए युवाओं ने वैलेंटाइन-डे मनाने से पहले शहीद सैनिकों को याद करने की सलाह दी। कहा कि असली वैलेंटाइन-डे तो यही है कि देश के रक्षकों को याद करें।
मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस हर्ष दुबे ने कहते हैं कि वैलेंटाइन संत थे। उनके नाम से मनाने वाले इस दिन को मर्यादा में मनाएं। इसी दिन पुलवामा हादसा हम लोगों को कभी न भुलाने वाला है। एक फूल शहीदों के लिए अवश्य चढ़ाएं। मिस्टर ग्रैंड फर्रुखाबाद उज्ज्वल शाक्य ने कहा कि हमें प्रेमी, प्रेमिकाओं तक ही सीमित नहीं रहना है। माता-पिता, भाई-बहन संग प्रेम साझा करें।
मिस टीन इंडिया प्रतिष्ठा सिंह ठाकुर बोलीं, एक गुलाब उन शहीदों के नाम दें, जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दी। मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद हर्ष ठाकुर बोले, 14 फरवरी हमारे लिए काला दिन है। इसी दिन पुलवामा में वीर जवान शहीद हुए थे। शहीदों के परिजनों संग खुशियां बांटें।