फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   vakil

डीएम-एसपी के खिलाफ आज से वकीलों की कलमबंद हड़ताल

Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
vakil
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभागार में बैठक में गुरुवार से डीएम व एसपी के खिलाफ कमलबंद हड़ताल का आह्वाहन किया। महासचिव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोनों अफसरों पर तानाशाही का आरोप लगाया। साथ ही वकीलों से अभद्रता का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाल को हटाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक वाली गली निवासी अधिवक्ता शिखर की मां का 13 सितंबर को देहांत हो गया था। साथी वकील सांत्वना देने पहुंचे ते गली में तमाम बाइकें खड़ी हो गईं। इधर, वहां बैंक की चेकिंग करने आए कोतवाल ने जाम लगने पर बाइकों के चालान के आदेश दिए। जिस पर वकीलों की कोतवाल से नोकझोंक हो गई थी। वकीलों ने कोतवाल को हटाने की मांग भी की। इसी को लेकर बुधवार को एसोसिएशन अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव की अगुवाई में बैठक हुई।
विज्ञापन

महासचिव संजीव पारिया ने कहा कि एसपी और डीएम ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रह ेहैं। बैठक में अध्यक्ष समेत वकील शिव प्रताप चीन, दीपक द्विवेदी आदि ने अपने विचार रखे। हासचिव ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी, प्रमुख सचिव को डीएम एसपी के स्थानांतरण के संबंध में पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने के लिए बार एसोसियेशन के महासचिव संजीव पारिया ने चालीस सदस्यीय निगरानी समित का गठन किया है। कमेटी में देवेंद्र सिंह यादव, पीयूष दुबे, शिखर सक्सेना, सत्यपाल सिंह, ब्रजेश कुुमार, राजीव सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, मनोज सक्सेना, सुनील कुमार, विपिन प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह चीनू, राहुल राठौर, आनंद अग्निहोत्री, वैभव मिश्रा, सौरभ मिश्रा, किशन शर्मा, सचेंद्र प्रताप सिंह, मनीष मिश्रा, शिवकांत शाक्य, अंबर गंगवार, राजवीर दुबे, योगेश कुशवाहा, सोनू मिश्रा, अमरदीप सोलंकी, मनीष यादव, कमल सिंह, समीर रजा आदि को शामिल किया गया है।

हड़ताल की घोषणा के बाद बार एसोसिएशन की ओर से फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल से लेकर कोतवाली के पैराकार तक को कचहरी परिसर में प्रवेश न देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed