फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vaccination of cattle slow

मवेशियों में टीकाकरण की गति धीमी

Tue, 23 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of cattle slow
पशु पालन विभाग गलाघोंटू रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
जुलाई से खुरपका व मुंहपका के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा। यह टीकाकरण मुफ्त है। इस समय मवेशियों में हंफना रोग चल रहा है। जिल में 3 लाख 46 हजार 381 मवेशी हैं। स्टाफ की कमी से टीकाकरण की गति धीमी है। महकमे के ही आंकड़ों से अभी करीब ढाई लाख

मवेशियों  में टीकाकरण होना बाकी है। बरसात शुरू होने से रोग बढ़ा तो दिक्कत हो सकती है।
बरसात के मौसम में मवेशियों में गला घोंटू, खुरपका, मुंह पका रोग होते हैं। पशुपालन विभाग ने एहतियातन गलाघोंटू की रोकथाम के लिए मई से टीकाकरण अभियान चला रखा है। अब तक एक लाख मवेशियों को वैक्सीन लग चुकी हैं। सोमवार

को 20 हजार वैक्सीन की आपूर्ति मिल गई है। टीकाकरण के लिए अस्पतालवार 25 टीमें बनाई गई हैं। यह गांव गांव जाकर टीकाकरण कर रही हैं। जिले में 1 लाख 19 हजार 464 गोवंश व 2 लाख 26 हजार 917 महिष वंश है। इनका टीकाकरण किया जा रहा है। अगले महीने से विभाग खुरपका व मुंहपका की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसके लिए  3 लाख 67 हजार वैक्सीन विभाग को मिल चुकी हैं। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन गर्ग

ने बताया कि अभियान के दौरान पशु पालक टीकाकरण जरूर करवा लें। बता दें कि पशु पालन विभाग में स्टाफ का टोटा है। 135 स्वीकृत पदों पर 71 की ही तैनाती है। चिकित्सकों से लेकर फार्मासिस्ट और चतुर्थश्रेणी स्टाफ की भी कमी है। इससे अभियान में तेजी नहीं आ पा रही है। नमी बढ़ने या बरसात में यह बीमारियां जोर पकड़ती हैं। बरसात से पहले टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया तो पशुओं में रोग फैल सकते हैं
 
मुफ्त में लगेंगे टीके
पशु पालन विभाग की ओर से चल रहा टीकाकरण अभियान नि:शुल्क है। शासन ने टीकाकरण के लिए लेवी माफ कर रखी है। टीकाकरण के लिए कोई भी पैसे की मांग करे तो तुंरत अधिकारियों से शिकायत करें।
 
इन नंबरों पर करें शिकायत
डा. पुष्प कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
मोबाइल नंबर: 8765957918
डा. विपिन गर्ग, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
मोबाइल नंबर: 9719231010
 
हंफना रोग से पीड़ित हो रहे मवेशी
चढ़े तापमान से पशु बेहाल हैं। इन्हें हंफना रोग हो रहा है। तापमान न सह पाने से यह हांफने लगते हैं। चारा खाना कम कर देते हैं। डा. विपिन गर्ग कहते हैं। मवेशियों को हंफना से बचाने के लिए मवेशी पालक सावधानी बरतें। इन्हें छाया में बांधें। दिन में दो बार नहलवाएं। बार बार पानी पिलाते रहें । सूखा चारा न दें।
 
2007 की गणना के अनुसार पशु संख्या
विकास खंड   गोवंश   महिषवंश
बढ़पुर        13254   29779
कमालगंज    25139    41171
मोहम्मदाबाद   24842    49494
राजेपुर         12793     24081
कायमगंज      13200    23718
शमसाबाद      16778    33373
नवाबगंज        13458    25301
 
विकास खंड --7
पशु चिकित्सालय-- 25
पशु सेवा केंद्र --28
स्वीकृत पद --135
तैनाती   --   71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed