फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vaccination of adolescents of 15 to 18 years from today

15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण आज से

Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of adolescents of 15 to 18 years from today
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए लोहिया अस्पताल सहित प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1000 डोज वैक्सीन भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। नए वैरियंट ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे निपटने के लिए शासन से अब 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का भी टीकाकरण किया जाएगा। इन्हें कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। एक माह बाद दूसरी डोज लगेगी। जिले में 15 से 18 वर्ष के एक लाख 32 हजार 220 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लोहिया अस्पताल, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी फतेहगढ़, सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, नवाबगंज, शमसाबाद व सीएचसी कायमगंज में टीका लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर कोवैक्सीन की एक-एक हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। यदि टीका लगवाने के लिए भीड़ बढ़ती है तो टीकाकरण केंद्र और बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से लगेगा प्रीकाशन डोज का टीका
फर्रुखाबाद। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण और विधानसभा चुनाव को देखते हुए 10 जनवरी से प्रीकाशन डोज लगाने की तैयारी है। इसमें हेल्थ लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सबसे पहले प्रीकाशन डोज का टीका लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि जिन लोगों के 31 मार्च 2021 तक दोनों डोज के टीके लग चुके हैं, उन्हीं लोगों को प्रीकाशन डोज दिया जाएगा। दोनों टीके लगने के नौ माह बाद प्रीकाशन डोज का टीका लगाने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि प्रीकाशन डोज में कौन सी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed