{"_id":"5ec942358ebc3e90a074fa45","slug":"uproar-on-roadways-of-people-from-non-provinces-farrukhabad-news-knp5616511135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांतों से आए लोगों का रोडवेज पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांतों से आए लोगों का रोडवेज पर हंगामा
विज्ञापन
गैर प्रांतों से यहां पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को कई घंटे बाद भी क्वारंटीन सेंटर नहीं पहुंचाया जा सका। इससे गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा किया।
शनिवार को उप्र परिवहन निगम की 27 रोडवेज बसों से 792 यात्रियों को लाया गया। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली आदि प्रांतों के लोग थे। तीन बजे एक बस से 30-32 यात्री पहुंचे।
पांच बजे तक जब उन्हें क्वारंटीन सेंटर तक नहीं पहुंचाया गया, तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। प्रशासनिक कर्मचारियों ने उन्हें शांत किया।
बावजूद इसके जब नहीं भेजा गया, तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ड्यूटी लेेखपालों ने समझाकर उन्हें शांत किया। बाद में रोडवेज बस मंगवाकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर तक भेजा गया।
विज्ञापन
कस्बे के निकटवर्ती गांव राजेपुर सरायमेदा के दंपति समेत 3 लोग व शेखपुर गांव का युवक कोरोना को मात देकर शनिवार शाम घर लौट आए। चारों लोगों की शनिवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले की दो एंबुलेंस कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज पहुंचीं।
एंबुलेंस से दो-दो लोग बैठकर एक्सप्रेस-वे होकर गांव लाए गए। राजेपुर सरायमेंदा निवासी युवक ने बताया कि उनके अलावा उनके साथी व उनकी पत्नी, शेखपुर के युवक की रिपोर्ट आज ही निगेटिव आई और हम चारो लोग घर आ गए। अल्लाह का शुक्र है।