Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: बिना अग्निशन की एनओसी के तिब्बती बाजार में लग गई 34 दुकानें

Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। बिना अग्निशमन की एनओसी के रामबाग में तिब्बती बाजार की 34 दुकानें लगी हैं। मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया तो पाया कि बाजार में प्रवेश और निकास द्वार एक ही है। पास ही पेट्रोल पंप है। दुकानें भी सटी हुईं हैं। आग लगने जैसी घटना होती है तो दमकल वाहन भी नहीं पहुंच सकता है। अधिकारी ने डीएम, एसपी सहित एडीएम को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर कोतवाली के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पास रामलीला कमेटी के रामबाग में तिब्बती बाजार लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने 28 अक्तूबर को अनुमति दी थी। वहीं बताया गया कि पिछले वर्ष आयोजकों ने अग्निशमन विभाग से अनुमति मांगी थी। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर विभाग की ओर से तिब्बती बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के तिब्बती बाजार लगने की जानकारी होने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बाजार में पास-पास दुकानें लगी देखीं। 34 दुकानों में आग बुझाने के छह सिलेंडर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने सिटी मजिस्ट्रेट से प्राप्त अनुमतिपत्र मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिखाया। निरीक्षण करने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापित को बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के तिब्बती बाजार पेट्रोल पंप के पास लगाए जाने व मानक पूर्ण नहीं होने के संबंध में पत्र भेजा है।
रामनगरिया मेले के मनोरंजन क्षेत्र का किया निरीक्षण
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को छह जनवरी से लगने वाले रामनगरिया मेले के मनोरंजन क्षेत्र का निरीक्षण किया। मनोरंजन क्षेत्र में झूले, सर्कस, मौत का कुआं लगा रहे आयोजक से अग्निशमन की एनओसी के बारे में पूछा। आयोजक ने बताया कि एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम किए गए है।

तिब्बती बाजार बिना अग्निशमन की एनओसी के सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति से लगाया गया है। वहां पास में पेट्रोल पंप, निकासी व प्रवेश का एक ही गेट है। दमकल की गाड़ी अंदर प्रवेश नहीं कर सकती है। इस संबंध में डीएम और एसपी को पत्र भेजा गया है।
- विजय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed