फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukabad

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से 9 घंटे फिर बंद रही चीनी मिल में पेराई

Mon, 30 Jan 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukabad
कायमगंज। चीनी मिल के प्लांट में सोमवार सुबह 10 बजे तकनीकी खराबी से पेराई फिर ठप हो गई। तकनीकी कर्मचारियों ने नौ घंटे में मरम्मत कर फिर से पेराई शुरू कराई। पेराई ठप होने से यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 3 बजे गन्ना पेराई के रोलर में लोहा जाने से रोलर की सेफ्टी पिनें टूट गईं। इससे 12 घंटे पेराई ठप रही थी। रोलर में मरम्मत के बाद रविवार शाम तीन बजे पेराई शुरू हुई तो गन्ने की तौल भी शुरू हो गई। रात से लेकर सुबह तक पेराई कार्य चला। सोमवार सुबह 10 बजे पेराई का रोलर फिर खिसक गया।
विज्ञापन

पेराई कार्य बंद होने पर मिल तौल कांटे के गेट बंद कर दिए गए। किसान गेट खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए। तकनीकी कर्मचारी दिन भर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। शाम 5 बजे तक मरम्मत के बाद दोबारा पेराई शुरू कराई जा सकी। पेराई शुरू होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। दिन में बारिश होने से यार्ड में कीचड़ हो गया। सर्दी में भी इजाफा हुआ। यार्ड में कीचड़ होने से रात में किसानों के लिए समस्या हो गई। आमतौर पर किसान गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे पतेल डालकर सो जाते हैं। यार्ड में कीचड़ होने से किसानों को जागकर ही काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed