{"_id":"591215cb4f1c1b231f851b0c","slug":"up-is-to-get-rid-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाना है
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
संकिसा के स्तूप पर भगवान बुद्ध का पूजन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसे खत्म कर भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। भाजपा सरकार इसे लेकर कड़े कदम उठा रही है। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकिसा में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि संकिसा एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां के विकास पर अभी तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। इस कारण विदेशों से आने वाले बौद्ध अनुयायियों को उनकी मंशा के अनुसार यहां की स्थिति देखने को नहीं मिलती है। भाजपा सरकारी संकिसा का विकास कराएगी।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब 2:10 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से उतरे और सीधे बौद्धस्थल स्तूप पहुंचे। वहां स्तूप की परिक्रमा के बाद मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सभास्थल पर पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संकिसा के गौरव में चार चांद लगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का फसली ऋण माफ किया है। जमीन पर अवैध कब्जे करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए तहसील स्तर तक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।जिसकी जमीन पर कब्जा हुआ है वह डीएम से शिकायत करे। फिर भी सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि शहर और गांव में 24 घंटे बिजली देने की कवायद चल रही है। जिस फीडर पर बिजली चोरी नहीं होगी, उससे क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान डा. भिक्षु धम्मपाल थेरो, विधायक सशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधूना औरैया विधायक विनय शाक्य, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह राठौर, नगेंद्र शाक्य, ममतेश शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, जगदीश कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।