फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unopposed election of all 187 members fixed in Badhpur

बढ़पुर ब्लाक में सभी 187 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Mon, 07 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of all 187 members fixed in Badhpur
बढ़पुर में सभी 187 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में खाली 187 सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इससे किसी भी ग्राम पंचायत में मतदान नहीं होगा।
बढ़पुर की 59 ग्राम पंचायतों में से 19 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने से प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। इसके लिए कराए जा रहे उपचुनाव में 6 जून को ग्राम पंचायत सदस्य के 187 रिक्त पदों पर कुल 198 नामांकन दाखिल किए हुए।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में पांच पर्चे निरस्त हो गए। ग्राम पंचायत महालई के 4 वार्डों में 2-2 नामांकन होने से इनमें चुनाव की तैयारी थी। सुबह से दावेदारों को मनाने में प्रधानों से लेकर अधिकारी तक जुटे रहे। आखिरकार शाम तक चारों नामांकन वापस ले लिए गए। वहीं ग्राम पंचायत कटरी गंगपुर में एक नामांकन वापस होने से वहां के सदस्य का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 198 नामांकन पत्रों में पांच निरस्त होने के साथ छह नामांकन वापस ले लिए गए। इससे कुल 187 वार्डों में एक-एक नामांकन ही वैध पाए जाने से इन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इससे इस ब्लॉक में किसी भी ग्राम पंचायत में मतदान होने की संभावना नहीं रह गई है। निर्वाचन अधिकारी शरद प्रताप ने बताया कि निर्वाचित सभी सदस्यों को 14 जून को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed