फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unique initiative: Khadanja laid with donations and shramdaan

अनूठी पहल:ग्रामीणों ने चंदा व श्रमदान से बिछाया खड़ंजा

Sun, 27 Sep 2020 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Unique initiative: Khadanja laid with donations and shramdaan
कमालगंज के गांव नगरिया में गली में खड़ंजा बिछाकर मिट्टी डालते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
अनूठी पहल: चंदा व श्रमदान से बिछाया खड़ंजा
विज्ञापन

कमालगंज। ग्रामीण क्षेत्र में नाली, खड़ंजा व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भारी धनराशि दिए जाने के बावजूद अभी भी कई गालियां व सड़कें कच्ची हैं। ऐसी ही एक कच्ची गली में नालियों व बरसात के पानी के जलभराव की समस्या ग्राम पंचायत की ओर से दूर नहीं कराई जा सकी तो ग्रामीणों ने खुद ही इसके लिए कमर कल ली। 105 फीट लंबी गली के करीब 15 मीटर हिस्से पर चंदे व श्रमदान से मिट्टी डालकर खड़ंजा बिछा दिया। आगे के लिए प्रयास और तेज कर दिया गया है।
नगरिया गहलवारान ग्राम पंचायत के गांव नगरिया में रामजीत के मकान से होली वाली गली तक दोनों ओर कई ग्रामीणों के मकान बने हैं। कच्ची गली होने से नालियों का पानी गली में भरा रहता है। बारिश में कीचड़ के बीच निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत की ओर से गली पक्की नहीं कराई जा सकी तो गांव निवासी आरएसएस के खंड संपर्क प्रमुख व आर्य समाज कार्यकर्ता रामजीत ने चंदा व श्रमदान से गली में खड़ंजा बिछाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

सहमति के बाद छह ट्राली मिट्टी डलवाकर काम शुरू कर दिया गया। करीब 15 मीटर खड़ंजा बिछ गया है। इस कार्य में महिलाओं ने श्रमदान से मिट्टी का कार्य किया। रामजीत ने बताया कि ग्रामीण रामतीर्थ, सतीश, अहिवरन, किशनलाल आदि भी सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत द्वारा आगे का कार्य नहीं कराया गया तो गली के अगले हिस्से में खड़ंजा कार्य के लिए सहयोग की रूपरेखा बनाई जाएगी। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल का कहना है कि ये जागरूकता की मिसाल है। ग्राम पंचायत में बजट उपलब्धता का परीक्षण कर इस कार्य को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed