{"_id":"64481b50e9115d95610bdd97","slug":"unhappy-girl-hanged-on-the-noose-due-to-the-allegation-of-mobile-theft-farrukhabad-news-c-12-1-agr1007-201151-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मोबाइल चोरी के आरोप से दुखी युवती फंदे पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मोबाइल चोरी के आरोप से दुखी युवती फंदे पर झूली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पड़ोस में दावत के दौरान खाना बनवा रही एक युवती पर कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। इससे दुखी युवती ने टिन शेड में दुपट्टे से फंदा लगा कर जान देने का प्रयास किया। युवती को लटकता देख आसपास के लोगों ने उसे उतारा। पिता ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार है।
मोहम्मदाबाद के गांव गनपतपुर निवासी वीरभान की पुत्री लक्ष्मी (18) ने मकान से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में दुपट्टे से टिन शेड में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने लक्ष्मी को नीचे उतारा। उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां से परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
पिता वीरभान ने बताया कि वह सुबह से ही खेतों पर गए थे। पड़ोस में ही एक दावत थी। वहां लक्ष्मी खाना बनवाने गई थी। वहां किसी का मोबाइल चोरी हो गया। उसने लक्ष्मी पर मोबाइल ले जाने का आरोप लगा दिया। इससे दुखी होकर लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।