{"_id":"5ecd4ea98ebc3e9079600311","slug":"underpass-will-soon-be-built-on-mamapur-railway-crossing-farrukhabad-news-knp562167088","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममापुर रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममापुर रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा अंडर पास
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते एसडीएम अमित आसेरी।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममापुर रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा अंडरपास
कायमगंज। गांव ममापुर रेलवे क्रासिंग पर जल्द ही अंडरपास बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीएम अमित आसेरी ने मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ वहां निरीक्षण किया और निर्माण के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्य करने की इजाजत दे दी है।
ममापुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण पहले से प्रस्तावित था। कोरोना के चलते लॉकडाउन में निर्माण शुरू नहीं हो सका था। 21 मई को रेलवे के डीआरएम ने डीएम के माध्यम से निर्माण करने की अनुमति मांगी। इस पर एसडीएम अमित आसेरी वहां पहुंचे। उन्होंने रेलवे निर्माण के अधिकारी अश्वनी कुमार के साथ मौका मुआयना किया।
रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने से वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को दिक्कत हो जाती। इसलिए एसडीएम ने पहले यहां से निकलने का रास्ता बनाने को कहा। बाद में तय हुआ फाटक के पास काफी तिरछा मोड़ है। उसे छोड़कर बायीं ओर अंडर पास बनाया जाए तो वहां से गुजरने वालों के लिए अलग से रास्ता भी नहीं बनाना होगा।
विज्ञापन
फिलहाल फाटक से लोग निकलते रहेंगे। इस पर सहमति बन गई और एसडीएम ने निर्माण कार्य की इजाजत दे दी। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जाए। श्रमिकों के पास मास्क व सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है। तहसीलदार भूपाल सिंह व कानूनगो सतेंद्र कटियार भी पहुंचे।