फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Under the pretext of buying the stolen jewelry

जेवर खरीदने के बहाने टप्पेबाज ने बाली चुराई

Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Under the pretext of buying the stolen jewelry

शमशाबाद। कस्बे के चौराहे पर स्थित सर्राफा की दुकान से शनिवार को जेवर खरीदने के बहाने से आए टप्पेबाज ने सोने की बालियां पार कर दी। जानकारी होने पर दुकानदार ने उसका पीछा किया, लेकिन टप्पेबाज हत्थे नहीं चढ़ा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


मोहल्ला दुबे निवासी नमो नारायन की कस्बे के चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। नमो नारायन के मुताबिक शनिवार की दोपहर वह अपने पुत्र शिशिर कुमार के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक ने आकर सोने का ऊं  और चांदी का सिक्का दिखाने को कहा।
विज्ञापन


सोने का ऊं और चांदी का सिक्का खरीदने के बाद युवक ने चांदी के गिलास मांगे। दुकान में गिलास न होने पर शिशिर कुमार कस्बे में ही स्थित अपने चाचा की दुकान से चांदी का  गिलास लेने चले गए। इसी बीच युवक ने सोने की बालियां दिखाने को कहा। नमो नारायन युवक को बालियां दिखाने लगे। इसी दौरान एक और ग्राहक आ गया। नमो नारायन दूसरे ग्राहक को सामान दिखाने लगे। इसी बीच युवक डिब्बे में रखी बाली लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टप्पेबाज युवक को बालियां ले जाते देख पास में चाट-पकौड़ी का ठेला लगाए कल्लू ने नमो नारायन को सूचना दी। यह जानकारी मिलते ही नमो नारायन ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक टप्पेबाज युवक भाग चुका था। नमो नारायन ने बताया कि टप्पेबाज एक जोड़ी बाली चुरा ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed