{"_id":"64418a022d05b6f5370a2834","slug":"uncontrolled-truck-overturned-cyclist-died-farrukhabad-news-c-12-1-190314-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, साइकिल सवार की मौत
Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय मार्ग पर मौरंग भरा ट्रक पलटने से साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
बुधवार रात पौने 11 बजे ग्वालियर से मौरंग लेकर बरेली की ओर जा रहा एक ट्रक सेंट्रल जेल चौकी से कुछ दूरी पर पलट गया। पास से गुजर रहे बिजाधरपुर निवासी साइकिल सवार नीरज दुबे (52) ट्रक की चपेट में आ गए। साइकिल ट्रक के नीचे दब गई जबकि नीरज मौरंग में दब गए। दुर्घटना में ट्रक हेल्पर इटावा के सैफई थाने के गांव गूजर झाला निवासी भूरे सिंह (30) भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नीरज दुबे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।
नीरज के भतीजे नितिन दुबे ने बताया कि चाचा साबुन की फैक्ट्री में काम करते थे। वह रात को वहीं से घर लौट रहे थे। पत्नी रानी, बेटी मोहिनी व सोनी और पुत्र अंशुल दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्र अंशुल दुबे ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।