{"_id":"6436f6c52bb196356f0e32f8","slug":"uncontrolled-tempo-collided-with-pole-while-saving-bike-rider-farrukhabad-news-c-12-1-176586-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित टेंपो पोल से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित टेंपो पोल से टकराया
विज्ञापन
शमसाबाद। बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित टेंपो बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर छह सवारियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती करवाया।
शमसाबाद फैजबाग मार्ग पर थाने की ओर से आ रहा टेंपो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। सवारियां टेंपो के नीचे दब गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने ढाईघाट निवासी उर्मिला, गांव पहाड़पुर निवासी अचितदास, पत्नी अनीता, एटा थाना अलीगंज गांव नगला विधि निवासी रामरती, महाराज सिंह, गांव मुजाहिदपुर निवासी सरबीना, शहमान को बाहर निकाला।
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। टेंपो चालक मौका देखकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करके वापस आ गई। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।