{"_id":"674cab824ce11534430bd92f","slug":"uncontrolled-car-hits-tree-father-and-daughter-die-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104656-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पिता और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पिता और बेटी की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गाजियाबाद से साले की शादी में शामिल होने आते समय अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। कार को काटकर युवक को बाहर निकाला गया। एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि देर शाम बच्ची के पिता ने भी दम तोड़ दिया। घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ेली निवासी रवि कुमार शाक्य (35) परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। उसके साले की छिबरामऊ में शादी है। उसमें शामिल होने रवि शनिवार शाम कार से पत्नी अनुपम (30), बेटी आराध्या (7), सृष्टि (3) और छोटे भाई भूपेंद्र के साथ छिबरामऊ के लिए चले थे।
रविवार सुबह चार बजे थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल भेजा गया। कार चला रहे रवि उसमें फंस गए। लिहाजा काफी देर बाद कार की बॉडी काटकर उन्हें निकाला जा सका।
विज्ञापन
बेटी आराध्या ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम रवि की हालत और ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उन्हें दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।