फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncles are here in the area of Budaun Kampil robbed of siblings

बदायूं से कंपिल क्षेत्र में मामा के यहां जा रहे भाई-बहन का लूटा

Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाई दूज के दिन मामा के यहां जा रहे भाई बहन को बदमाशों ने रोक कर नकदी व जेवर लूट लिया। लूटे गए भाई बहन पड़ोसी जिला बदायूं के रहने वाले हैं। घटना की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना उसैत के गांव कटरा के रहने वाले मनोज अपनी बहन मीना के साथ कंपिल थाना क्षेत्र में गांव पथरामई निवासी मामा डब्लू के यहां बाइक से जा रहा था। अटैना घाट के पास पहुंचा उसी समय लाठी डंडों और तमंचों से लैस मार्ग लुटेरों ने उसी बाइक रोक ली और बहन के पास से सोने के कुंडल, चेन, पायल तथा अन्य जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


उसके पास से भी तकरीबन हजार रुपये मारपीट कर छीन लिए। भाई दूज के दिन रात 10.30 बजे घटी इस घटना का मुकदमा मनोज ने बुधवार को देररात कंपिल थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कंपिल सुशील कुमार का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed