फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncle-nephew riding bike dies due to DCM collision

डीसीएम की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 18 Dec 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew riding bike dies due to DCM collision
अनिल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ओवरटेक करके बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। पुलिस दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में चाचा को परिजन निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही चाचा ने भी दम तोड़ दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिल्क सुल्तान निवासी अनिल यादव (32) पुत्र जय सिंह अपने चाचा अर्जुन (37) पुत्र केशराम के साथ हाथीपुर से बारदाना लेकर बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बरौन रोड पर नगला गुलाल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने ओवरटेक करते समय उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। इधर घटना की सूचना पर उनके परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. अरिदमन सिंह ने परीक्षण के बाद अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया।
हालत गंभीर होने पर परिजन अर्जुन को निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर लोहिया अस्पताल लौट आए। जहां पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतक अनिल तीन भाइयों में छोटा था। उसके शिवम और गौतम दो बच्चे हैं। पत्नी अंजू और मां विद्यादेवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। अर्जुन के तीन बच्चे आराध्या, आर्यन और नन्ही हैं।

छोटा भाई सुरजन है। मां मुन्नी देवी और पत्नी बबली का बुरा हाल है। पुलिस ने डीसीएम की तलाश शुरू कर दी हैै। बाइक चला रहा अनिल हेलमेट लगाए था।
अनिल के भाई मनोज ने बताया कि अनिल व अर्जुन के पास खेत नहीं है। कच्चे झोपड़ीनुमा मकानों में रहते थे। बटाई पर खेती करके गुजर बसर करते थे।

अनिल के रोते बिलखते परिजन। संवाद

अनिल के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed