फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unbalanced diet and mental stress are enemies of a person.

Farrukhabad News: असंतुलित खानपान व मानसिक तनाव व्यक्ति के शत्रु

Sun, 12 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced diet and mental stress are enemies of a person.
फोटो- 13, डाॅ. राकेश मौर्य
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं नर्सिंग संकाय में शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक जीवन शैली, असंतुलित खानपान व मानसिक तनाव को व्यक्ति के स्वास्थ्य के सबसे बड़े शत्रु बताया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने तनाव से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी संकाय में व्याख्यान माला का शुभारंभ सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट लखनऊ के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राकेश मौर्य ने कहा कि असंतुलित खान-पान और मानसिक तनाव से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और अनिद्रा जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। तनाव का प्रमुख कारण आधुनिक जीवन शैली भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तुलसी, गिलोय, नीम और अदरक जैसे पौधे न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और हार्मोनल स्थिरता बनाए रखने में भी सहायक हैं। नर्सिंग संकाय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के सहायक आचार्य डाॅ. संदीप आर्य ने कहा कि किसी भी आपदा में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समय में प्रभावित लोगों को मानसिक समर्थन, परामर्श और समुदाय आधारित सेवाओं की त्वरित आवश्यकता होती है ताकि वे आघात, भय और तनाव से उबर सकें। इसके लिए नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. बिंदु राठौर व डॉ. शेरीन पी. एलेक्स मौजूद रहीं।

फोटो- 13, डाॅ. राकेश मौर्य

फोटो- 13, डाॅ. राकेश मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed