फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two youths died, one injured after pickup wheel ran over them

Farrukhabad News: पिकअप का पहिया चढ़ने से दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two youths died, one injured after pickup wheel ran over them
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर खुदागंज की उदी। पिकअप का पहिया चढ़ने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरा युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल व शवों को सीएचसी पहुंचाया। घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी शिवा (22) गुरुवार सुबह सबलपुर स्थित बहनोई बृजमोहन के घर गया था। दोपहर को शिवा फतेहगढ़ के श्याम नगर भोपटपट्टी निवासी ममेरे भाई अभिषेक (18) व बहनोई के भाई आकाश (19) के साथ बाइक से खुदागंज स्थित घर वापस जा रहा था।
कतरौली पट्टी के पाहला गुमटी के पास गुरसहायगंज की ओर से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप का पहिया चढ़ने से शिवा व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश घायल हो गया। चालक पिकअप लेकर भाग गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा व इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ कर शवों व घायल को सीएचसी पहुंचाया। शिवा की मां गीता देवी व अभिषेक की मां मिथलेश कुमारी शवों को देख बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed