फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two youths and brother-in-law of Rajepur died in Haryana

Farrukhabad News: हरियाणा में दो युवकों व राजेपुर के बहनोई की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths and brother-in-law of Rajepur died in Haryana
फोटो-36, मृतक अरुण का फाइल फोटो।
राजेपुर। हरियाणा में नौकरी कर रहे कस्बे के युवक व उसके दो सालों की मार्ग दुर्घटना में हरियाणा में मौत हो गई। रविवार को जानकारी मिलते ही परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। युवक राजेपुर और दोनों साले हरदोई के मानीमऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन


थाना कस्बा राजेपुर निवासी अरुण कुमार (30) हरियाणा में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को वह अपने सालों के साथ बाइक से घर आ रहा था। हरियाणा के पलवल में उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक का एक भाई अनूप व बहन प्रियंका है। एक साल का बेटा भी है। बेटे की मौत की जानकारी पर मां रेशमा देवी व पत्नी राखी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि शव हरियाणा से लाया जाएगा। दोनों सालों के संबंध में उनके परिजनों को सूचना दी गई है। सालों का नाम राहुल और रोहित है। दोनों जनपद हरदोई के मानीमऊ के रहने वाले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed