फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two young men death in accidents

हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 12 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two young men death in accidents

फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि तागे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी प्रभात कुमार (28) सोमवार सुबह साइकिल से अपने पैतृक गांव लखरौआ जा रहा था। वह ताजपुर मार्ग स्थित एनएसपी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा था कि सामने से आई कार से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार चालक एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के उगही निवासी राहुल एवं उसके साथ मौजूद दिनेश व गौरव और साइकिल सवार प्रभात जख्मी हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। गौरव व दिनेश को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। राहुल को आवास विकास कालोनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार घायलों ने बताया कि वह इंदरगढ़ से एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थाना अमृतपुर के गांव रम्पुरा नवादा निवासी राजीव त्रिपाठी नाला मछरटा स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती है। सोमवार को राजीव का बेटा अतुल अपने चचेरे भाई निखिल पुत्र सर्वेश और चाची अनीता पत्नी अवनीश के साथ बाइक से अस्पताल आ रहा था। बाइक को निखिल चला रहा था। राजेपुर के गांव मोहद्दीनपुर के पास तांगा की चपेट में आने से बाइक सवार गिर पड़े। अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। निखिल और अनीता को गंभीरावस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed