{"_id":"622e2ef6e171f62db4642052","slug":"two-tube-wells-failed-one-bad-the-spout-of-15-thousand-houses-dried-up-farrukhabad-news-knp685490692","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नलकूप फेल, एक खराब, 15 हजार घरों की टोंटी सूखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नलकूप फेल, एक खराब, 15 हजार घरों की टोंटी सूखी
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन स्कूल के पास खराब पड़ा नगर पालिका का नलकूप। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के दो नलकूप फेल हो चुके हैं, जबकि एक की करीब 10 दिन पहले मोटर फुंक गई थी। इस मोटर की अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। इससे नौ मोहल्लों के करीब 15 हजार घरों में पानी का संकट है। 24 घंटे में चंद घरों में बमुश्किल 30 मिनट ही पानी आता है। इससे लोग परेशान हैं। होली का त्योहार नजदीक है। इसके बावजूद नगर पालिका चुप्पी साधे है।
फतेहगढ़ नगर के मोहल्ला भूसा मंडी, मछली टोला, कसरट्टा, रंगसाजान, पुलमंडी, जाफरी, गोला कोहना, हाथी खाना, तलैया लेन के करीब 15 हजार घरों में पानी की आपूर्ति स्टेडियम के पास लगे ओवरहेड टैंक से होती है। इस टैंक को छह नलकूपों से भरा जाता था। कई महीने पहले टंकी के नीचे और रोडवेज वर्कशॉप के पास लगा नलकूप फेल हो चुका है। इसके बाद चार नलकूपों से काम चलाया जा रहा है।
करीब 10 दिन पहले नरेंद्र सरीन स्कूल में लगे नलकूप की मोटर फुंक गई। इसके बाद पेयजलापूर्ति की हालत ज्यादा खराब हो गई। स्थिति यह हो गई कि ऊंचे मोहल्लों के करीब पांच हजार घरों में पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि निचले इलाकों में सुबह के वक्त बमुश्किल 30 मिनट पानी आता है।
विज्ञापन
इनमें कई मोहल्ले ऐसे हैं, जिनमें लोगों के घरों में सबमर्सिबल नहीं हैं। लिहाजा लोग हैंडपंपों पर लाइनें लगाने के लिए मजबूर हैं। जिम्मेदार नगर पालिका परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
चंद मिनट में चला जाता है पानी
मछली टोला के विपिन कुमार ने बताया कि होली नजदीक आने पर घरों में सफाई चल रही है। पानी चंद मिनट में ही चला जाता। हैंडपंप भी खराब हैं। दूरदराज से पानी लाना मजबूरी है। बिजली महंगी होने की वजह से लोग सबमर्सिबल से भी अधिक दिनों तक पानी नहीं भरवाते हैं। पालिका प्रशासन जनता को परेशान कर रहा है।
कई महीने से है पानी की दिक्कत
मछली टोला के करन कहते हैं कि पानी की दिक्कत तो कई महीने से है, मगर 10 दिन से स्थिति बेहद खराब है। कभी पानी आता है तो कभी नहीं आता। नगर पालिका के जिम्मेदार नहीं सुन रहे। अब होली पर पानी की किल्लत को लेकर काफी चिंता है।
फेल नलकूपों की जगह दूसरे नलकूप लगाए जा रहे हैं। खराब मोटर सोमवार को मिलने की उम्मीद है। मोटर मिलते ही तीन घंटे में चालू कर देंगे। फिलहाल तीन मोटर से जितना पानी टंकी में पहुंच पाता उतना दे देते हैं। -ब्रजभूषण सिंह, जोन प्रभारी, नगर पालिका परिषद।