{"_id":"5ec805f98ebc3e90a4079307","slug":"two-smugglers-from-bareilly-including-a-crores-of-crores-arrested-farrukhabad-news-knp561514924","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के गांजा समेत बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ के गांजा समेत बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी देते सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड व पीछे अंगौछा बांधे खड़े आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
एक करोड़ के गांजा समेत बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। इटावा से ट्रक में गांजा की खेप लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को पांचाल घाट वनविभाग बैरियर के पास घेराबंदी करके पकड़ लिया। ट्रक से 2 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्कर गांजा मेरठ पहुंचाने के इरादे से निकले थे। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को शुक्रवार को सूचना मिली कि बरेली-इटावा हाईवे पर एक ट्रक में गांजा लादकर ले जाया जा रहा है। ट्रक इटावा की ओर से आ रहा है। इस पर कोतवाल ने दोपहर में पांचाल घाट वन विभाग के बैरियर पर ट्रक को घेराबंदी करके पकड़ लिया।
ट्रक में सवार जिला बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला काली बाड़ी निवासी शिशुपाल, थाना बारादरी के ही मोहल्ला जोगीनबाद निवासी प्रेम सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक से 2 क्विंटल 85 किलों गांजा पांच बोरों में भरा हुआ बरामद किया गया। इससे पहले भी दोनों तस्कर मादक पदार्थ में दो बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बरेली खेप पहुंचाने की बात बताई थी। रेलवे रोड चौकी पर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने जानकारी दी कि तस्करों ने बताया कि गांजा मेरठ लेकर जा रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि बारामद गांजे की कीमत कीमत एक करोड़ रुपये है।