{"_id":"690118d33d0a27cc88043f0f","slug":"two-sisters-who-left-home-were-found-in-delhi-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-131900-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर से निकलीं दो बहनें दिल्ली में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर से निकलीं दो बहनें दिल्ली में मिलीं
Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो अनाथ नाबालिग बहनें चाचा-चाची की डांट से परेशान होकर घर छोड़कर दिल्ली निकल गई थीं। चाचा की सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को दिल्ली में सकुशल ढूंढ निकाला।
रविवार रात को बहनों के चाचा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि डांट के बाद उनकी भतीजियां घर से लापता हो गई हैं। जांच में पता चला कि दोनों बहनें काम की तलाश में दिल्ली चली गई हैं। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि एसएसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों बहनों का पता लगाकर उन्हें दिल्ली में ढूंढ लिया।
पूछताछ में बहनों ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती थीं, जो अक्सर डांटते और प्रताड़ित करते हैं। इससे परेशान होकर वह घर छोड़कर दिल्ली चली गईं। दोनों को महिला पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।