{"_id":"68f920a80a5e1e4b5509fb5b","slug":"two-sides-clashed-over-dominance-sticks-and-rods-were-used-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131659-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वर्चस्व को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वर्चस्व को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे
Wed, 22 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद के मजरा ढिलावरगंज में सोमवार रात दिवाली पूजन करने के बाद बुद्धपाल और पंचुलाल के घर के लोग पटाखे छुड़ा रहे थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से अफरातफरी मच गई।
वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से जयवीर, संतोष, विपिन कुमार, सतीश, रवि कुमार, धीरे सिंह और दूसरे पक्ष में पंचूलाल, संजीव, महेंद्र, अंकित व धर्मवीर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने इन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। 11 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।