फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two schools will be investigated for not distributing money and food grains

खाद्यान्न व धन वितरण न करने में दो स्कूलों की होगी जांच

Fri, 25 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two schools will be investigated for not distributing money and food grains
धन व खाद्यान्न न बांटने में दो स्कूलों की होगी जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एमडीएम के तहत बच्चों को खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट का भुगतान न करने पर बीएसए ने दो स्कूलों के खिलाफ जांच बैठा दी है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर को तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
कोविड-19 संक्रमण को लेकर वर्ष 2020-21 में स्कूल बंद होने से बच्चों के खातों में कन्वर्जन कास्ट का भुगतान करने के लिए धनराशि विद्यालय खातों में भेजी गई थी। खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए प्राधिकार पत्र स्कूलों में भेजे गए थे।
विज्ञापन

इससे छात्र कोटेदार के यहां से खाद्यान्न प्राप्त कर सकें। ग्राम पंचायत रतनपुर पमारान के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नौ माह से किसी भी छात्र को कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लभेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 का खाद्यान्न बच्चों को नहीं मिला है। कोटेदार ने राशन का उठान कर लिया, लेकिन वितरण नहीं किया।

इसके अलावा विकास खंड क्षेत्र के अन्य कई विद्यालय हैं, जिनके छात्र-छात्राओं को कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न नहीं मिला है। बीएसए लालजी यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर को दोनों विद्यालयों मेें प्रकरण की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed