{"_id":"78b10518054fb06a64b5974d8c8c63b3","slug":"two-people-were-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना
विज्ञापन
शमसाबाद के मोहल्ला मीरदरवाजा निवासी अब्दुला खां (40) रविवार को पत्नी
शरीना बेगम और नातिन आलिया के साथ जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर स्थित बेटी
की ससुराल गए थे। यहां से यह दोपहर के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनपुर के पास सामने से आ रही इटावा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दंपति घायल हो गए। आलिया के मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच बेवर से रिश्तेदार शमसाद अली परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने घायलों को आवास विकास कालोनी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। शरीना बेगम को फतेहगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात अब्दुला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।
शमसाद अली ने आरोप लगाया कि मृतक के पैंट की अंदर वाली जेब में 18500 रुपये थे। इन्हें मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने निकाल लिया। जब सिपाहियों से पैसों के बारे में पूछा गया तो वह लोग वहां से खिसक लिए थे। उधर, शहर कोतवाली के गांव नगला खैरबद निवासी विशुनदयाल कुशवाहा (50) मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह मजदूरी करने के बाद आईटीआई चौराहा की ओर से घर लौट रहा था।
देवरामपुर रेलवे क्रसिंग के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक का बेटा सुशील और पिंटू के अलावा परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। जानकारी पर आईटीआई चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता मौके पर आ गए। परिजन शव को लेकर सड़क पर आ गए। इन्हाेंने जाम लगा दिया।
जाम देख चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। इस बीच ग्रामीणों की चौकी प्रभारी से तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक को पकड़ा जाए और मृतक के परिजनों को मुआवाजा दिया जाए। पुलिस ने समझाकर रात 8 बजे जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दुर्घटनाओं में सात घायल
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में सात लोग घायल हो गए। मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी संजय तोमर और इनकी बहन सरोजा और रिश्तेदार शनि के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में टेंपो की चपेट में आकर तीनों लोग घायल हो गए। घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं एक अन्य मामले में शहर के हथियापुर के पास खड़ी डीसीएम में बाइक सवार दो लोग घुस गए।
घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ताल नगला निवासी विकलांग तांगा चालक दिनेश कुमार सोमवार को गांव करुआपुर स्थित ईंट-भट्ठे से लौट रहा था।
असगरपुर ताल के पास से पीछे से बाइक ने तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तांगा चालक उछलकर नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को रोशनाबाद स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा निवासी मुन्नालाल पाठक सोमवार शाम चारा लेकर खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर गांव के ही ब्रजेश कुमार की बाइक की चपेट में आकर मुन्नालाल पाठक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ब्रजेश कुमार भाग गया।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल के बेटे ब्रजेश ने बताया कि तहरीर बाद में देंगे।