{"_id":"5f7333618ebc3e75047cda7a","slug":"two-old-women-killed-90-more-infected-farrukhabad-news-knp5854405121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो वृद्धा की मौत, 57 कैदी सहित 90 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो वृद्धा की मौत, 57 कैदी सहित 90 संक्रमित
विज्ञापन
दो वृद्धाओं की मौत, 90 और संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 90 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के 57 कैदी भी शामिल हैं। वहीं सैफई में इलाज के दौरान दो वृद्धाओं की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। जनपद में अब तक 2766 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1925 लोग ठीक हो चुके। अभी 801 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को की गई एंटीजन किट से जांच में मंगलवार को सेंट्रल जेल के 57 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई। यहां 364 कैदी पहले से संक्रमित थे। इससे जेल में कुल संक्रमित कैदियों की संख्या 421 हो गई है। इसके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी युवक, न्यू कस्टम कालोनी निवासी युवक, बालाजीपुरम निवासी युवक, भीकमपुरा निवासी वृद्ध, गंगा नगर निवासी युवक, आंबेडकर कालोनी निवासी महिला, शिवनगर कालोनी निवासी युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
वहीं कायमगंज के गांव राजपुर खास निवासी अधेड़, कमालगंज के गांव देवराजपुर निवासी महिला, चियासर निवासी युवक, शास्त्रीनगर निवासी महिला, शृंगीरामपुर निवासी महिला भी संक्रमित पाई गई। इसके अलावा मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी कोरोना संक्रमित वृद्धा(71) का सैफई में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी वृद्धा (60) की भी सैफई अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में 69 नए कैदी संक्रमित मिले
सेंट्रल जेल में मंगलवार को एंटीजन किट से 106 कैदियों की जांच की गई। इनमें 69 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। हालांकि इन्हें अभी सूची में शामिल नहीं किया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में 421 कैदी पहले से संक्रमित हैं। 69 नए संक्रमित मिलने से कुल 490 कैदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।