फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two named in attack on contract salesman and owner

Farrukhabad News: ठेके के सेल्समैन व मालिक पर हमले में दो नामजद

Tue, 23 Jun 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two named in attack on contract salesman and owner
फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास तिराहे पर रविवार देर रात अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन व मालिक पर हमले की घटना में पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुकान मैनेजर ने पहले लूट की तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में लूट की घटना न दिखने पर मारपीट की तहरीर लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना पारा के आदर्श बिहार बुद्धेश्वर निवासी शराब दुकान के मालिक शुभम जायसवाल और नवाबगंज निवासी सेल्समैन राहुल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। दुकान के मैनेजर दीपक कुमार ने आवास विकास के बंटी कटियार और पवन दुबे समेत कई अज्ञात पर लूट व मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो मामला मारपीट का ही दिखा। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि शराब की बोतल पर अधिक रुपये लेने को लेकर विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में पहला हाथ मारते सेल्समैन दिख रहा है। इसके बाद दूसरे पक्ष ने मारपीट की थी। दो नामजद व कई अज्ञात पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed